उत्तर प्रदेश

Barabanki News: सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित हुआ नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प”

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी जिले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी के आदेश तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह के निर्देशन में सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, लक्षबर बजहा में “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नीलम सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, और उन्हें अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में नारकोटिक्स सेल प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि बाराबंकी एक समय पर ड्रग्स के व्यापार का केंद्र था, जो आस-पास के 13 जिलों में पहले स्थान पर था। लेकिन सामाजिक संस्थाओं, समाज कल्याण विभाग और पुलिस प्रशासन की सख्त कार्यवाहियों से अब यह जिला वर्ष 2024 में प्रदेश स्तर पर नशा उन्मूलन में प्रथम स्थान पर आ चुका है।

एनटीएफ थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा और समाजसेवी रत्नेश कुमार, अध्यक्ष – बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और सही संगत चुनने की प्रेरणा दी। रत्नेश कुमार ने कहा कि “सभी बुराइयों की जड़ नशा है, अतः इससे दूरी बनाकर समाज में सकारात्मक योगदान दें।”

रिदम फाउंडेशन के प्रबंधक अश्विनी रंजन ने तम्बाकू से होने वाले नुकसान और बीमारियों के बारे में बताया। कॉलेज के प्रबंधक अनमोल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मृत्युंजय नाथ विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार, डॉ. देशराज, विवेकानंद पांडे, रविंद्र श्रीवास्तव समेत तमाम प्रवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नशे पर जागरूकता के प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए, वहीं शंकर जादूगर ने अपने जादुई शो के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सुबोध श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार सिंह, रईसुल हसन, काउंसलर विनोद कुमार सहित लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Also Read: बाराबंकी: चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में पौधरोपण कर दिया ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का संदेश

Related Articles

Back to top button