इन्फोटेनमेन्ट

जान्हवी या तारा: पहाड़िया भाइयों को दिल दे बैठीं दोनों अभिनेत्रियां, कौन है ज्यादा अमीर?

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड में ग्लैमर और लव अफेयर्स हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। इन दिनों दो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि दोनों ही एक ही घर यानी पहाड़िया परिवार के बेटों को डेट कर रही हैं जान्हवी शिखर पहाड़िया को और तारा, शिखर के भाई वीर पहाड़िया को। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें मज़ाक में “देवरानी-जेठानी” कहकर पुकार रहे हैं।

 जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता

जान्हवी कपूर पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को मंदिर से लेकर वेकेशन तक साथ देखा गया है। शिखर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और एक बिजनेसमैन हैं।

जान्हवी की नेटवर्थ:

₹82 करोड़ (लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार)

एक फिल्म की फीस: कई करोड़

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 26 मिलियन+

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की लव स्टोरी

वहीं वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की जोड़ी हाल ही में रैंप वॉक इवेंट के दौरान चर्चा में आई, जब वीर ने तारा के लिए तालियां बजाईं और तारा ने फ्लाइंग किस दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो वायरल हो गए।

तारा की नेटवर्थ:

₹15 करोड़

एक फिल्म की फीस: वीर से ज्यादा

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 8.8 मिलियन

वीर का करियर:

हाल ही में फिल्म Sky Force से किया बॉलीवुड डेब्यू

शिखर के मुकाबले अभी शुरुआती स्टेज पर

कौन हैं पहाड़िया ब्रदर्स?

शिखर और वीर की मां स्मृति पहाड़िया प्रोड्यूसर हैं और सोबो फिल्म्स की मालकिन भी। पिता संजय पहाड़िया एक बिज़नेस टायकून हैं। दोनों बेटे अपने-अपने करियर और लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं।

जहां जान्हवी कपूर करियर और नेटवर्थ दोनों में तारा से आगे हैं, वहीं तारा भी अपने अंदाज़ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस के चलते पीछे नहीं हैं। दोनों बहनों जैसी एक्ट्रेस अब एक ही घर की बहू बनने की राह पर हैं, और दर्शकों को उनका ये नया रिश्ता काफी दिलचस्प लग रहा है।

Also Read: Don 3 को लेकर बड़ी अपडेट: कियारा की जगह अब कृति सेनन बनेंगी रणवीर सिंह की ‘डॉन गर्ल’, दो हीरोइन के साथ दिखेगा डांस धमाका

Related Articles

Back to top button