UP: नौतपा पर ब्रेक, अगले तीन दिन बारिश के आसार, 60 जिलों में अलर्ट जारी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नौतपा के दौरान जहां भीषण गर्मी की उम्मीद थी, वहीं अब बारिश की संभावना बन रही है। लखनऊ सहित कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक पूरब से पश्चिम तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
60 जिलों में चेतावनी जारी
बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों के 60 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में सुबह करीब आठ बजे जोरदार बारिश देखी गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई है।
मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो से तीन दिन तक बारिश और हवाओं की तीव्रता में वृद्धि देखी जाएगी। इस अवधि के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहे हैं।




