लखनऊ

Lucknow: जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, विशाल आंदोलन की चेतावनी

Lucknow Focus News Desk: जलकल कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 2 जुलाई 2025 को होने वाले विशाल आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष नेबू लाल द्वारा की गई।

बैठक में समिति के विभिन्न पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांग पर अपने विचार साझा किए और स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जलकल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं करता है, तो विकट आंदोलन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस आंदोलन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जलकल प्रशासन और महाप्रबंधक जलकल की होगी।

बैठक में रूपेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र यादव, श्यामल लाल, सूरजभान सिंह, राम भरत पाण्डेय, आशोक कुमार, परवेज अख्तर, बृजलाल, राम ललन, महेश यादव, विजय कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, राजेश जिज्ञासु, रमाकान्त, सुखदेव, पलकधारी राम, मोहित सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रशासन द्वारा समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता है तो आंदोलन के माध्यम से कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

समिति के विधिक सलाहकार डी. बी. सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी दी और कहा कि यदि कर्मचारी अपनी समस्याओं का समाधान नहीं देख पाए, तो समिति मजबूरन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

समिति का यह स्पष्ट संदेश है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जलकल प्रशासन को शीघ्रता से करना होगा, अन्यथा प्रदेशभर में विशाल आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Also Read: गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, न्याय और त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Related Articles

Back to top button