इन्फोटेनमेन्ट

‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के निर्माता बीपी सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांस

Lucknow Focus News Desk: भारतीय टेलीविजन उद्योग को ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे ब्लॉकबस्टर और ऐतिहासिक धारावाहिक देने वाले दिग्गज निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का मंगलवार, 27 अक्टूबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुबह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष और मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बीपी सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अशोक पंडित ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा “आज सुबह-सुबह हार्ट अटैक से बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वे एक शानदार फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो ‘सीआईडी’ और हॉरर शो ‘आहट’ से पूरे देश का दिल जीत लिया। जब वे IFTDA के प्रेसिडेंट थे, तब मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

देहरादून से ‘सीआईडी’ के शिखर तक का सफर

देहरादून में जन्मे बीपी सिंह ने भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला क्राइम शो ‘सीआईडी’ (CID) बनाया, जिसकी शुरुआत 1998 में हुई थी और यह लगभग दो दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करता रहा। बीपी सिंह ने केवल शो का निर्माण और निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि इसमें ‘डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले’ का लोकप्रिय किरदार भी निभाया। इसके अलावा, उन्होंने 2010 में ‘सीआईडी गैलरी अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की थी।

Related Articles

Back to top button