‘MINIATURES: बनारस घराना’ कला प्रदर्शनी, लखनऊ में 6 से 28 अक्टूबर तक दिखेगी 5 पीढ़ियों की लघुचित्र परंपरा

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ के जॉपलिंग रोड स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी (13-बी, मदन मोहन मालवीय मार्ग) में बनारस घराने की सदियों पुरानी लघुचित्र (Miniature Painting) परंपरा पर आधारित विशेष कला प्रदर्शनी ‘MINIATURES—बनारस घराना’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात (IAS) द्वारा किया जाएगा।
प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएं व कलात्मक पहलू
5 पीढ़ियों का कलात्मक सफर: ‘A Repertoire of Paintings by Generations’ की अवधारणा पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में उस्ताद मुलचंद प्रसाद, उस्ताद राम प्रसाद, उस्ताद शारदा प्रसाद, उस्ताद मुकुंद प्रसाद, उस्ताद गोपाल प्रसाद, वंश श्री यादव और अंकित प्रसाद की दुर्लभ कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। यह आयोजन बनारस की लघुचित्र शैली के बारीक रेखांकन, प्राकृतिक रंग-संयोजन, सांस्कृतिक विषयों और गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से पीढ़ियों से विकसित हुई कलाभाषा को प्रदर्शित करता है।
यह प्रदर्शनी 7 से 28 अक्टूबर 2026 तक (रविवार को छोड़कर) आम दर्शकों और कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।




