‘धुरंधर’ रिलीज LIVE: रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया धमाल, दर्शक बोले- दमदार कहानी, खड़े हो रहे रोंगटे

Lucknow Focus News Desk: अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, जहां कई फैन्स ने सिनेमाघरों से ही अपने अनुभव साझा करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के दमदार डायलॉग्स और कहानी की जमकर तारीफ हो रही है।
रणवीर के करियर की ‘सबसे लंबी फिल्म’
रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर’ दर्शकों के बीच तारीफें बटोर रही है। दर्शकों ने फिल्म देखने से पहले ही अपने रोंगटे खड़े होने का अनुभव साझा किया। पहले हाफ की जमकर तारीफ हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह का ‘स्वैग’ और आर माधवन के किरदार को विशेष सराहना मिली है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री भी चर्चा में है। कुछ फैन्स ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी कांधार हाईजैक जैसी वास्तविक घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कहानी को और भी सस्पेंसफुल बनाती है।
सरप्राइज! फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज
फिल्म खत्म होने के बाद दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। उन्हें पता चला है कि ‘धुरंधर’ एक नहीं, बल्कि दो पार्ट्स में बनी है। आज रिलीज हुआ पार्ट-1 है। फिल्म का अगला पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।
इस खुलासे के बाद दर्शकों में अब पहले पार्ट की सफलता के साथ ही दूसरे पार्ट के लिए भी बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है। फैन्स ने रणवीर सिंह के सिगरेट पीते हुए स्वैग वाले सीन्स के वीडियो क्लिप भी वायरल कर दिए हैं।




