उत्तर प्रदेश

लखनऊ: CM योगी ने किया ‘नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026’ का आगाज़, बोले- लाइफस्टाइल बदली तो चुनौतियां भी बढ़ीं

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को ‘नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल (NIC) 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया (CSI) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और चिकित्सक मौजूद रहे।

“प्राचीन परंपरा ही स्वस्थ जीवन का आधार”

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदलती जीवनशैली और उससे बढ़ते हृदय रोगों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा “हमारे देश में प्राचीन काल से ही समय पर जागना, समय पर सोना और संतुलित आहार लेना जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। लेकिन आज हमारी दिनचर्या और लाइफस्टाइल बदल गई है, जिसके परिणाम और चुनौतियां अब हमारे सामने हैं।”

सीएम ने जोर देकर कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य और आहार की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे कम उम्र में ही गंभीर बीमारियां घर कर रही हैं।

कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में नया विमर्श

कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह काउंसिल हृदय रोगों के उपचार में नई तकनीकों और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं पर चर्चा का एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस सम्मेलन से निकले निष्कर्ष प्रदेश और देश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।

चिकित्सा क्षेत्र को सरकार का सहयोग

सीएम योगी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि आम आदमी को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकें।

Also Read: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद राजधानी में हाई-अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button