उत्तर प्रदेश

22 करोड़ से चमकी भारतेंदु नाट्य अकादमी: सीएम योगी ने किया लोकार्पण,15 कलाकारों का बढ़ा सम्मान

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी (BNA) के 50 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अकादमी के नवनिर्मित भवन और दो अत्याधुनिक प्रेक्षागृहों का लोकार्पण किया। ₹22 करोड़ के कायाकल्प के साथ बीएनए अब कलाकारों के लिए नई संभावनाओं का केंद्र बन गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए माफियाराज और विदेशी आक्रांताओं के बीच गहरा प्रहार किया।

सीएम ने वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आज जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, वे उसी सालार मसूद की विचारधारा से आते हैं।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक के डर से लोग बिजली पासी, रानी लक्ष्मीबाई और सुहेलदेव जैसे नायकों का नाम लेने से कतराते थे, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें 1000 साल बाद वास्तविक सम्मान दिलाया।

संवेदनशीलता और ‘आनंद मठ’

समारोह के दौरान मंचित हुए नाटक ‘आनंद मठ’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ‘आनंद मठ’ जैसी भयावह स्थिति तब होती है जब सरकार संवेदनशील नहीं होती। “कोरोना काल में हमारी सरकार कामगारों के साथ खड़ी रही, उन्हें निशुल्क राशन दिया और सुरक्षित घर पहुंचाया। यह संवेदनशीलता ही एक कल्याणकारी राज्य की पहचान है।”

12 अप्रैल तक चलेगा ‘नाट्य महाकुंभ’

बीएनए का यह स्वर्ण जयंती समारोह 12 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विभिन्न नाट्य संस्थाएं मंचन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कला जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 कलाकारों को सम्मानित किया।

सीएम ने निर्देश दिया कि महाराजा सुहेलदेव और लक्ष्मीबाई जैसे नायकों के जीवन पर आधारित नाटक स्कूलों और कॉलेजों में दिखाए जाने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी अपने असली गौरव को पहचान सके।

Also Read: लखनऊ में PNG अपनाना हुआ आसान: नए कनेक्शन पर ₹500 की छूट, रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क भी माफ

Related Articles

Back to top button