उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 13 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले करते हुए कई मंडलों के मंडलायुक्तों (Commissioners), प्रमुख विभागों के सचिवों और विकास प्राधिकरणों के शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी? (तबादला सूची)

अनिल ढींगरा: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के नए आवास आयुक्त बनाए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) और सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इंद्र विक्रम सिंह: गोरखपुर मंडल के नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं।

वैभव श्रीवास्तव: बस्ती मंडल के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

डॉ. लोकेश एम.: प्रयागराज मंडल के नए मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शुभम कुमार: बरेली मंडल के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

सौम्या अग्रवाल: नई श्रमायुक्त (Labor Commissioner) नियुक्त की गई हैं।

प्रकाश बिंदु: पीसीडीएफ (PCDF) के प्रबंध निदेशक (MD) बनाए गए हैं।

संदीप कुमार: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के नए प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं।

डॉ. बलकार सिंह: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किए गए हैं।

भूपेंद्र एस. चौधरी: सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाए गए हैं।

पुष्प राज सिंह: नोएडा (NOIDA) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाए गए हैं।

सतीश पाल: गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं।

रविन्द्र: अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Also Read: राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला: बोले- ‘दर्द में हैं देश के छात्र, उन्हें पीएम से माफी नहीं, रोजगार और बेहतर शिक्षा चाहिए’

Related Articles

Back to top button