‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: 24 घंटे में ₹200 करोड़ पार, जश्न में झूमे रणवीर सिंह

Lucknow Focus News Desk: धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने महज 24 घंटों के भीतर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।
रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के साथ ही थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिली।
ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹200 करोड़+ (वर्ल्डवाइड)
थिएटर्स में हाउसफुल शो
सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा
रणवीर सिंह का डांस हुआ वायरल
फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और ‘Fa9la’ गाने पर जमकर डांस करते नजर आए। उनका यह एनर्जी से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर ने फिल्म में ‘हमजा’ के किरदार को निभाया ही नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह जिया जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा जश्न का माहौल
मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पूरी स्टारकास्ट जश्न में डूबी नजर आई। इस मौके पर आदित्य धर, यामी गौतम, सारा अर्जुन, तीनों का एक साथ खुशियां मनाते वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसका सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखने को मिला।
Also Read: नववर्ष पर अयोध्या में भक्ति का महासंगम: श्रीराम मंदिर शिखर पर नया ध्वज आरोहित, गूंजा ‘जय श्रीराम’




