पूरे देश में जनसेवा करने का लक्ष्य है – हर्ष वर्धन अग्रवाल


हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना के 11 वर्ष पूरे
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “स्थापना दिवस कार्यक्रम” तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरोहर” का आयोजन सी एम एस ऑडिटोरियम, विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान तथा हर्ष वर्धन अग्रवाल, संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा डॉ रूपल अग्रवाल, न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्रस्ट की आतंरिक सलाहकार समिति के सदस्यगण ने दीप प्रज्वलन करके किया l
“स्थापना दिवस कार्यक्रम” में प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, ट्रस्ट की न्यासी डॉ० रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट की आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्यगण ने हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की विवरण पुस्तिका का विमोचन किया| विवरण पुस्तिका में ट्रस्ट के विगत 11 वर्षों के कार्यों का विवरण उपलब्ध है |
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत 11 वर्षों में ट्रस्ट को महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाली 7 विभूतियों का हेल्प यू सम्मान तथा वैश्विक महामारी कोरोना काल में बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने हेतु 119 कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया |
हेल्प यू सम्मान से सम्मानित विभूतियां डॉ. जगदीश गाँधी, फाउंडर मैनेजर, सिटी मांटेसरी स्कूल, डॉ तूलिका चंद्रा, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन विभाग, के जी एम यू, जोनल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, श्री योगेश नारायण माथुर, अधिवक्ता, फॅमिली कोर्ट, डॉ संजय कुमार राणा, होमोपैथी चिकित्सक, डॉ अलका निवेदन, प्राचार्या, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स पी जी कॉलेज रहीं।
इस मौके पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि, “आज हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं | अपने पूज्य बाबा राधेश्याम अग्रवाल जी व अपने पिताजी राजीव अग्रवाल जी के जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर 28 अप्रैल, 2012 को हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की| तत्कालीन मेयर परम आदरणीय दिनेश शर्मा ने ट्रस्ट को अपना बहुमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया | आगे समाज के सवेदनशील लोगों की मदद से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का कारवां आगे बढ़ता गया तथा हमें संरक्षक के रूप में महाकवि पद्म भूषण डॉ. गोपाल दास नीरज जी, पद्मश्री अनवर जलालपुरी तथा भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा का सानिध्य प्राप्त हुआ| जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में ट्रस्ट के जनहित के कार्यों को एक नई दिशा मिली | यह कहना उचित होगा कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में जनसेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली| कार्यक्रम में गायन, नृत्य की कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका निवेदन ने किया।
कार्यक्रम के हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ० रूपल अग्रवाल तथा ट्रस्ट की आतंरिक सलाहकार समिति के सदस्यगण डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, एम० पी० अवस्थी, अशोक कुमार जायसवाल, एम०पी० सिंह, मोहम्मद शहरयार, विनय त्रिपाठी, प्रो. राज कुमार सिंह, पंकज अवस्थी, कुलदीप पाण्डेय, श्रुति सिंह तथा शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही |




