इन्फोटेनमेन्ट

बॉलीवुड का अनोखा ऑक्शन: माधुरी का 3 करोड़ी लहंगा और सलमान का लाख टकिया तौलिया, जब फैंस ने लुटाए लाखों

Lucknow Focus News Desk:  बॉलीवुड सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी किस हद तक जा सकती है, इसका अंदाजा फ़िल्मों में इस्तेमाल किए गए उनके सामानों की नीलामी से लगाया जा सकता है। अक्सर चैरिटी या एनजीओ की मदद के लिए सितारों के कपड़ों और सामानों का ऑक्शन किया जाता है, जहाँ इन्हें खरीदने के लिए फैंस लाखों-करोड़ों की बोली लगाते हैं।

माधुरी दीक्षित: करोड़ों में बिका ‘मार डाला’ का लहंगा

धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित के परिधानों की मांग हमेशा से अधिक रही है। फिल्म ‘देवदास’ के मशहूर गाने ‘मार डाला’ में माधुरी ने जो हरे रंग का लहंगा पहना था, वह ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में बिका। फिल्म ‘बेटा’ की उस प्रतिष्ठित पीली साड़ी की नीलामी भी 80 हजार रुपये में हुई थी, जिसका पैसा चैरिटी फंड में गया।

सलमान खान और अक्षय कुमार: टॉवल से लेकर सूट तक

फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ में सलमान खान ने जिस तौलिये (Towel) का इस्तेमाल किया था, वह नीलामी में 1.42 लाख रुपये में बिका। यह राशि एक एनजीओ को दान की गई थी। फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (OMG) में अक्षय कुमार द्वारा पहना गया सूट 15 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

आमिर खान और शम्मी कपूर का जलवा

ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ में जिस बल्ले (Bat) का उपयोग आमिर खान ने किया था, वह चैरिटी के लिए 1.56 लाख रुपये में नीलाम हुआ। दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का फिल्म ‘जंगली’ वाला स्कार्फ 1.56 लाख रुपये में बिका था।

फारुख शेख की अंगूठी

फिल्म ‘उमराव जान’ में नवाब सुल्तान का किरदार निभाने वाले फारुख शेख ने पूरी फिल्म में जो अंगूठी (Ring) पहनी थी, वह प्रशंसकों के बीच इतनी लोकप्रिय हुई कि नीलामी में उसकी कीमत 96 हजार रुपये लगाई गई।

Related Articles

Back to top button