सहारनपुर व्यापार मेले में भीषण आग, 24 दुकानें जलकर खाक

Lucknow Focus News Desk: सहारनपुर-दिल्ली रोड पर लगे एक व्यापार मेले में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से 24 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि घटना के दौरान दुकानदारों ने समय रहते अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, उनका लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Also Read: छात्रवृत्ति घोटाला: समाज कल्याण विभाग के 20 अधिकारियों पर शिकंजा, EOW ने तलब किया ब्योरा




