उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ‘गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान-2026’ से सम्मानित

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर को एक सुंदर, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त महानगर बनाने के संकल्पों को आज एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय और कलात्मक प्रोत्साहन मिला है। राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान आजमगढ़ (भारत) के तत्वाधान में ‘अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत’ द्वारा गोरखपुर के प्रभावशाली एवं लोकप्रिय महापौर (मेयर) डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान-2026’ से अभिनंदित किया गया।

इस गरिमापूर्ण सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम के अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश, प्रभारी ज्योति प्रकाश, राजेश कुमार सहित गोरखपुर के वार्ड नंबर 46 (शक्ति नगर) की पार्षद आशा देवी एवं पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तीन वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा गोरखपुर नगर निगम

सम्मान समारोह के दौरान ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ के प्रधान संपादक व अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने भोजपुरी की सोंधी मिठास के साथ महापौर के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा “महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में गोरखपुर नगर निगम ने विकास के कार्यों को एक नई और ऐतिहासिक ऊंचाई दी है। पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और हर आधुनिक सुविधा से लैस महानगर बनाने के उनके संकल्प को बड़ी गति मिली है। बाबा गोरखनाथ की यह पावन नगरी अब चारों तरफ से चमक रही है। सड़क, सफाई, रोशनी और पेयजल जैसे हर बुनियादी क्षेत्र में जबरदस्त और अभूतपूर्व काम हो रहा है।”

‘स्वच्छ गोरखपुर-सुंदर गोरखपुर’ का सपना हो रहा साकार

समारोह में वक्ताओं ने रेखांकित किया कि ‘स्वच्छ गोरखपुर, सुंदर गोरखपुर’ का जो सपना स्थानीय नागरिकों और प्रदेश सरकार ने देखा था, वह महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की दिन-रात की कड़ी मेहनत और विजनरी सोच से अब जमीन पर साकार हो रहा है। नगर निगम की त्वरित कार्यप्रणाली और जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मेयर की संवेदनशीलता के कारण ही आज उन्हें इस बड़े मंच पर ‘गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान’ से नवाजा गया है। इस सम्मान को पूरे गोरखपुर और पूर्वांचल के विकास कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।

Also Read: UP Health Model: यूपी में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का महा-सफलता मॉडल; 31 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button