क्या दूध हमेशा फायदेमंद होता है? जानें, कब नहीं पीना चाहिए दूध

Lucknow Focus News Desk: क्या आप भी मानते हैं कि दूध पीना हमेशा सेहत के लिए अच्छा होता है? अगर हाँ, तो आपको यह धारणा बदलनी चाहिए। बेशक, दूध में कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुँचा सकता है। अगर आप खुद को बीमार होने से बचाना चाहते हैं, तो जानें कि किन-किन स्थितियों में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
जब हो कब्ज की समस्या
अगर आप अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, तो सिर्फ दूध पीने से बचें। खाली दूध पीने से आपकी यह समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपको दूध पीना ही है, तो इसमें चुटकी भर हल्दी या थोड़ी दालचीनी मिलाकर पिएँ। ऐसा करने से गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी काफी हद तक आराम मिल सकता है।
एसिडिटी या सीने में जलन होने पर
कई बार दूध पीने से सीने में जलन या एसिडिटी हो सकती है। अगर आपको पहले से ही यह समस्या है, तो गर्म दूध पीने से बचना चाहिए। हालांकि, ठंडा दूध पीने से एसिडिटी के लक्षणों में कुछ राहत मिल सकती है।
लैक्टोज इंटॉलरेंस होने पर
जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस है, उन्हें दूध या अन्य डेयरी उत्पादों से दूर रहना चाहिए। लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग अगर दूध पीते हैं, तो उन्हें मतली, उल्टी, पेट फूलना, गैस, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध को शामिल न करें।




