इन्फोटेनमेन्ट

‘बेनाम इश्क’ को लेकर चर्चा में अक्षरा सिंह, रिलीज डेट पर राय मांगते ही ट्रोल्स ने किया टारगेट, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Lucknow Focus News Desk: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह अपने नए म्यूज़िक वीडियो ‘बेनाम इश्क’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा एक अपडेट फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। हालांकि, अभिनेत्री ने भी ट्रोलर को बेहद शालीन और करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

फैंस से पूछी थी रिलीज की तारीख

अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से नए गाने का पोस्टर शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा— “कुछ मोहब्बतें मुकम्मल होने के लिए नहीं होतीं, बस उम्र भर दिल में अधूरी रहने के लिए होती हैं… अब बताओ आज शाम ही रिलीज कर दूं या कल सुबह? कमेंट में सिर्फ ‘आज’ या ‘कल’ लिखिए।”

ट्रोल को अक्षरा का करारा जवाब

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक तरफ फैंस गाने को लेकर काफी उत्सुक नजर आए, वहीं एक ट्रोलर ने लिखा, “कभी भी रिलीज हो, गाना तो फ्लॉप ही होना है।” इस नकारात्मक टिप्पणी पर चुप रहने के बजाय अक्षरा ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “गाना कैसे चलेगा? तुम गाइड कर दो ना प्लीज।” अक्षरा का यह हाजिरजवाबी वाला अंदाज़ उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button