बिग बॉस-19 का ग्रैंड फिनाले आज: 5 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग, सलमान खान करेंगे विनर की घोषणा

Lucknow Focus News Desk: तीन महीने तक लगातार सुर्खियों में रहने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ का आज (रविवार) ग्रैंड फिनाले है। शो के होस्ट सलमान खान आज रात इस सीजन के बहुप्रतीक्षित विजेता के नाम की घोषणा करेंगे, जिसके साथ ही ट्रॉफी के विजेता का नाम तय हो जाएगा।
टॉप-5 कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में हिस्सा लेने वाले तमाम खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद अब केवल 5 कंटेस्टेंट्स ही खिताब के लिए दावेदार बचे हैं। ये हैं टॉप-5 फाइनलिस्ट:-
गौरव खन्ना
अमाल मलिक
तान्या मित्तल
फरहाना भट्ट
प्रणीत मोरे
विजेता की दौड़ और फैंस का अनुमान
सोशल मीडिया पर फैंस की राय और वोटिंग ट्रेंड्स के आधार पर, गौरव खन्ना और अमाल मलिक को ट्रॉफी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जिनके बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। तान्या मित्तल भी रेस में मजबूत दावेदार हैं।
विजेता का फैसला जनता की वोटिंग के आधार पर होगा। इससे पहले, मालती चाहर, अशनूर कौर, बसीर अली, नेहन चुडास्मा, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज जैसे कई खिलाड़ी भी शो में सुर्खियां बटोर चुके हैं।
अब सभी की निगाहें सलमान खान पर टिकी हैं कि ‘बिग बॉस-19’ का ताज किसके सिर सजेगा।




