इन्फोटेनमेन्ट

साउथ की पौराणिक थ्रिलर ‘वीरा चंद्रहास’ अब ओटीटी पर, अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखें ये दमदार फिल्म

Lucknow Focus News Desk: साउथ फिल्मों की जब भी बात होती है, तो दर्शकों के ज़हन में दमदार कहानी, थ्रिल और एक अलग लेवल का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस आता है। कुछ ऐसा ही अनुभव लेकर आई है कन्नड़ भाषा की पौराणिक थ्रिलर फिल्म ‘वीरा चंद्रहास’ (Veera Chandrahasa), जो अब थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है।

थिएटर में मचाई धूम, अब अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध

अप्रैल 2025 में रिलीज़ हुई वीरा चंद्रहास को केजीएफ और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बेहतरीन कहानी, पौराणिक संदर्भ और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स बटोरा। अब यह फिल्म 31 मई से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

दिलचस्प बात ये रही कि फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को लेकर मेकर्स ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, लेकिन जैसे ही ये प्राइम वीडियो पर आई, दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई। रिलीज़ के महज़ दो दिनों में ही फिल्म ‘मोस्ट वॉच्ड’ लिस्ट में शामिल होने की दौड़ में आ गई है।

IMDB पर भी मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म की क्वालिटी का अंदाज़ा IMDB पर मिली 8.2/10 की रेटिंग से लगाया जा सकता है। ये रेटिंग यह साफ दिखाती है कि फिल्म कंटेंट के लिहाज से मजबूत है और सिनेप्रेमियों के लिए एक ‘मस्ट वॉच’ है। जो दर्शक थ्रिल और पौराणिक कथा के मेल को पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।

वीरा चंद्रहास में साउथ सिनेमा के प्रतिभाशाली कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म में शिथिल शेट्टी, उदय कदबाल, प्रसन्ना शेट्टीगर मंदारती और नागाश्री जी एस जैसे नामी चेहरों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। उनके अभिनय ने कहानी को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है।

Related Articles

Back to top button