इस बार 119 प्रतिष्ठित लोगों को दिए जाएंगे Padma award, देखिए list


JANUARY 25, 2021
102 विभूतियों को दी जाएगी पद्मश्री
लखनऊ फोकस डेस्क
नई दिल्ली (Padma award 2021 list)। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 के लिए पद्म सम्मानों Padma awards की घोषणा कर दी है। ये देश के सर्वाधिक सम्मानित सम्मान हैं, जिन्हें भारत सरकार (Government of India) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले विभूतियों को दिया जाता है। पद्म सम्मान (Padma awards) की घोषणा की लोगों को पूरे साल प्रतीक्षा रहती है। इस बार कुल 119 लोगों को पद्म सम्मान (Padma awards) दिए गए हैं। इसमें सात को पद्मविभूषण, 10 को पद्मभूषण और 102 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इस बार सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न किसी को भी नहीं दिया गया है। कुछ दिनों के बाद राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों इन विभूतियों को प्रदान किए जाएंगे।

पद्म सम्मानों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। यह सम्मान कला, विज्ञान, शिक्षा, लोकजीवन, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को उनके समाज में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
कभी-कभी बहुत जरूरी होने पर यह सम्मान मरणोपरांत भी दिया जाता है लेकिन हर बार दिया जाए यह जरूरी नहीं है। इस बार तीन वर्गों (पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री) में कई लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक, वरिष्ठ पुरातत्ववेत्ता बीबी लाल, प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) समेत सात लोगों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।
पद्मभूषण के लिए लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, लोक जन शक्ति के संस्थापक नेता रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और लखनऊ निवासी और दुनिया के जाने-माने मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 लोगों को पद्मभूषण सम्मान दिया गया है।
पद्मश्री सम्मान पाने वालों की सूची लंबी है। इसमें गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) समेत संख्या 102 नाम हैं।
पद्मसम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम देखने के लिए नीचे इस लिंक पर क्लिक करें-https://drive.google.com/file/d/18xVT9uX4yqjsY9ORt0v9J95Oo4JpN_8h/view?usp=drivesdk
(फोटो सौजन्य-पद्मअवार्डसडाटजीओआईडाटइन, सोशल मीडिया)
Padma award, Padma award 2021, Padma award 2021 list
