इन्फोटेनमेन्ट

कम बजट, जबरदस्त कमाई: 2025 में इन 5 फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Lucknow Focus News Desk: साल 2025 भले ही अब तक किसी भी फिल्म के लिए 1000 करोड़ क्लब का टिकट लेकर नहीं आया हो, लेकिन इस साल की सबसे बड़ी खासियत ये रही है कि छोटे बजट में बड़ी कहानियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बड़े सितारों, भारी प्रमोशन और हाई बजट के बिना भी कुछ फिल्में ऐसी निकलीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर चुपचाप तहलका मचा दिया।

इस समय दो फिल्में सिनेमाघरों में छाई हुई हैं – एक है बॉलीवुड की ‘सैयारा’, जो लगातार शानदार कमाई कर रही है, और दूसरी है ‘महावतार नरसिम्हा’, जिसने सभी को चौंका दिया है। सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

‘महावतार नरसिम्हा’ बना सुपरहिट, बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई

‘महावतार नरसिम्हा’ का बजट महज 15 करोड़ रुपये था। रिलीज के सिर्फ 12 दिनों में ही इसने 8 गुना यानी 121 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में फिल्म का कलेक्शन 117 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि विदेशों से 4 करोड़ की कमाई हुई है। माना जा रहा है कि अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो जल्द ही यह 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।

फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण है वर्ड ऑफ माउथ यानी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया। बिना भारी-भरकम प्रमोशन के भी यह फिल्म आज थियेटरों में हाउसफुल चल रही है।

साउथ की चार और फिल्में भी बनीं बॉक्स ऑफिस की धड़कन

अगर 2025 के ट्रेंड की बात करें तो कम बजट में ज्यादा मुनाफा कमाने के मामले में साउथ इंडियन सिनेमा पूरी तरह से डॉमिनेट कर रहा है। ‘महावतार नरसिम्हा’ के अलावा चार साउथ फिल्मों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है —

  1. संक्रांतिकी वस्तुनम
  2. ड्रैगन
  3. थुडारुम
  4. टूरिस्ट फैमिली

इन सभी फिल्मों का प्रमोशन बेहद सीमित रहा, लेकिन दर्शकों से मिले प्यार ने इन्हें ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में ला खड़ा किया।

2025 का ट्रेंड: बड़ी कमाई का नहीं, कंटेंट का साल

2023 की तरह भले ही 2025 में कोई फिल्म रिकॉर्डतोड़ नहीं रही हो, लेकिन इस साल की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि कम बजट वाली फिल्में ज्यादा मनोरंजन दे रही हैं। जहां 2024 में ऐसा ग्राफ देखने को नहीं मिला, वहीं 2025 में छोटे पैकेट में बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है।

सैयारा और महावतार नरसिम्हा के अलावा जिन फिल्मों को कम बजट में बनी ‘जेम’ कहा जा सकता है, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को अब स्टोरी और परफॉर्मेंस चाहिए, ना कि सिर्फ बड़े चेहरे और महंगे सेट्स।

Also Read: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का टीजर रिलीज, 1962 के युद्ध की कहानी से रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म

Related Articles

Back to top button