लखनऊ

नेताजी की जयंती पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

कालीचरण पी.जी. कालेज में हुए कार्यक्रम में उन्हें स्वाधीनता आंदोलन का अग्रदूत बताया गया

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के अमर सेनानायक राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर गुरुवार को कालीचरण पी.जी. कालेज ने उन्हें समारोह पूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने नेताजी की जयंती पर सुभाष चौक पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन समर्पित किए।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने एक स्वर में सुभाष बाबू को भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन का अग्रदूत कहा। प्राचार्य प्रो. चन्द्र मोहन उपाध्याय ने सुभाष बाबू को एक विश्वस्तरीय नेता बताते हुए, भारत की स्वाधीनता में आजाद हिन्द फौज के योगदान का रेखांकन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी समरता और समानता के दृष्टिकोण को प्रतिपादित करते हैं। उनका राष्ट्रवाद स्वामी विवेकानन्द के विचारों से अनुप्राणित था। उनका योगदान और बलिदान युगों-युगों तक देश के युवाओं सहित सभी नागरिकों को प्रेरित करता रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button