देश

कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक फेरबदल: सचिन पायलट को पंजाब, बघेल को असम और सुरजेवाला को गुजरात की कमान

Lucknow Focus News Desk: कांग्रेस ने शनिवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के नए प्रभारियों और महासचिवों की नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रमुख नियुक्तियां

सचिन पायलट: महासचिव/प्रभारी, पंजाब (भूपेश बघेल की जगह)

भूपेश बघेल: महासचिव/प्रभारी, असम

रणदीप सिंह सुरजेवाला: महासचिव/प्रभारी, गुजरात (कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे)

सुखदेव भगत: प्रभारी, छत्तीसगढ़

डॉ. सिरिवैला प्रसाद: प्रभारी, महाराष्ट्र

पीवी मोहन: प्रभारी, आंध्र प्रदेश

इन नेताओं की हुई छुट्टी

पार्टी ने निवर्तमान प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है। जिम्मेदारी से हटाए गए नेताओं में जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। वहीं, मुकुल वासनिक महासचिव पद पर बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button