14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका: रजनीकांत की कुली बनाम ऋतिक रोशन की वॉर 2

Lucknow Focus News Desk: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दो बड़े बजट की बहुप्रतीक्षित फिल्में रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 एक साथ रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में समान रूप से उत्साह है और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलेगा। रजनीकांत के फैंस का मानना है कि कुली रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी, जबकि वॉर 2 के प्रशंसक दावा कर रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। नतीजा 14 अगस्त को ही सामने आएगा, लेकिन अभी से दर्शकों के बीच क्रेज चरम पर है।
वायरल तस्वीर ने बढ़ाई उत्सुकता
इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रजनीकांत और ऋतिक रोशन साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर कई फैंस हैरान रह गए, क्योंकि यह उनके आज के बॉक्स ऑफिस क्लैश से कहीं पहले की है। दरअसल, यह तस्वीर 1986 में रिलीज हुई फिल्म भगवान दादा की है, जिसमें ऋतिक रोशन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत के साथ काम किया था।
सालों पुराना साथ, अब आमने-सामने
भगवान दादा फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन के दादा, ओम प्रकाश ने किया था। उस समय छोटे ऋतिक और सुपरस्टार रजनीकांत ने साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब, लगभग चार दशकों बाद, दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार बतौर प्रतिद्वंदी, बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर के साथ।
दर्शकों के लिए यह मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं, बल्कि एक रोमांचक सिनेमाई इतिहास का हिस्सा भी बन गया है, जहां अतीत और वर्तमान एक ही फ्रेम में आ खड़े हुए हैं।
Also Read: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लॉन्च किया प्रीमियम मिनरल वॉटर ब्रांड ‘बैकबे एक्वा’




