उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सीएम योगी: रामलला के दर्शन कर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा

Lucknow Focus News Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उनका यह दौरा आगामी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में बने हेलीपैड पर लैंड हुआ, जहां प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सीएम योगी का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा, जिसमें प्रशासनिक बैठकें और स्थलीय निरीक्षण शामिल थे। मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए, जिसके बाद वह रामलला के दर्शन भी करेंगे। वह राम मंदिर परिसर में बने यात्री सुविधा केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के सामने ध्वजारोहण समारोह का रिहर्सल भी किया जाएगा, ताकि तैयारियों की कमियों को दूर किया जा सके। सीएम साकेत महाविद्यालय, रामजन्म भूमि परिसर, कार्यक्रम स्थल और महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button