ARK Studio के ‘संवाद’ कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक-कानूनी जागरूकता और सकारात्मकता का संदेश

Lucknow Focus News Desk: नई दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित सिम्फनी बैंक्वेट में ARK Studio द्वारा ‘संवाद – Meet & Greet with Fashion Show’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच और समाज में सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देना था। इस पहल में धर्मार्थ समर्पण न्यास, मोनिशा मेकओवर, कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, चाय पर चर्चा चैरितेबल ट्रस्ट और जीव एकता फाउंडेशन ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें व संदेश
कार्यक्रम का मुख्य विषय मानसिक स्वास्थ्य रहा। वक्ताओं ने जोर दिया कि आज के तनावपूर्ण दौर में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है, जिसे सकारात्मक संवाद और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से बेहतर बनाया जा सकता है।
मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् मांगे राम चौहान, फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर पंखुड़ी श्रीवास्तव, मोहित बजाज और समाजसेवी व उद्यमी परवीन वर्मा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी बेहद जरूरी है।
आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वेलनेस एक्सपर्ट्स, उद्यमियों और विभिन्न प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया तथा महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ‘संवाद’ जैसे मंचों को लोगों को आपस में जोड़ने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए एक सराहनीय कदम बताया।




