उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: आंबेडकर जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया ‘समावेशी विकास’ का विजन

Lucknow Focus News Desk: Babasaheb Bhimrao Ambedkar University और Maulana Azad Memorial Academy के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर “समावेशी विकास: विकसित भारत का आधार—बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की दृष्टि में” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभाग के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति Raj Kumar Mittal के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अकादमी के महासचिव डॉ. ए. क्यू. हाशमी ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ समाज को संस्कारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

बाबा साहब के विचारों को प्रस्तुत करना युवाओं में समानता, न्याय और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. के. एल. महावार ने पोस्टर प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से बाबा साहब के समावेशी विकास के विचारों को प्रस्तुत करना युवाओं में समानता, न्याय और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो. सूफिया अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं कला के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो विकसित और समावेशी भारत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आयोजन की सफलता में कुलपति की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में आयोजकों ने निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. मेहरोत्रा और डॉ. नमिता सिंह का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Also Read: ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ का ऐलान, क्रिसमस पर लौटेगी ड्वेन जॉनसन-केविन हार्ट की जोड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button