ब्रह्मोस की ताकत पर बोलीं खुशबू पाटनी, ‘सुहागरात’ वाले पाकिस्तानी कमेंट का करारा जवाब


Lucknow Focus News Desk: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के बाद भले ही 10 मई को सीजफायर की घोषणा की गई हो, लेकिन पाकिस्तान अपनी उकसाने वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर रिटायर्ड मेजर और अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है।
‘ब्रह्मोस का स्वाद पूछो पाकिस्तान से’ खुशबू पाटनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए कहा, “ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से पूछो।”
उन्होंने कहा, “बहुत सारे पाकिस्तानी कह रहे थे कि ऑपरेशन सुहागरात होगा। तो सुन लो, इंडिया ने सुहागरात मना ली है। और जो दूध और हल्दी उसमें जाती है, वो ब्रह्मोस के रूप में पाकिस्तान पहुंच चुकी है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब भारत ने ब्रह्मोस को इस तरह से लॉन्च किया है।
खुशबू ने अपने वीडियो में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “क्या गेम खेला है…” और पाकिस्तानियों की ‘सुहागरात’ जैसी टिप्पणी पर उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ब्रह्मोस की ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बता दें कि खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं। सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देशभक्ति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता दिखाई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी वह निरंतर जानकारी देती रहीं, मॉक ड्रिल्स और सैन्य रणनीतियों के बारे में आम लोगों को जागरूक किया।
इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खुशबू पाटनी एक फिटनेस कोच और काउंसलर भी हैं, और उनकी पोस्ट्स में देशभक्ति के साथ फिटनेस और मोटिवेशन का संदेश भी देखने को मिलता है।



