‘पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान’ का शुभारंभ


प्रशांत शर्मा ने की सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। ‘पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान’ का संचालन के अंतर्गत आज लखनऊ में मानवाधिकार एक्शन फोरम के प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश प्रशांत शर्मा ने रविवार को अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि पेड़-पौधों को लगाने के लिए बड़ों के साथ बच्चों को भी प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रशांत शर्मा का मानना है कि बचपन से ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के संस्कार दिए जायं और बच्चे इनका अनुसरण करें तो भविष्य में भारत में शुद्ध हवा (ऑक्सीजन) की कमी नहीं होगी।

शर्मा ने कहा कि ऐसी स्थिति में आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिलेगा, समय से वर्षा ऋतु का आगमन होगा तो ज्यादा फसल का उत्पादन भी होगा। नई पीढ़ी को जागरुक करने के लिए बच्चों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों में गिन्नी, सोनल, शिवांश, खुशी, पार्थ ने पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान का भरपूर आनंद उठाया। इसी के साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह भी समी का पेड़ लगाकर इस अभियान के साथी बने। कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला महासचिव लखनऊ प्रतीक विक्रम सिंह ने आगे भी संगठन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंदिर प्रांगण से पंडित जी ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




