देश

इंदौर में बरसे राहुल गांधी: ‘सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’, शिक्षा बजट और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Lucknow Focus News Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, घटते बजट और परीक्षा प्रणाली पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार का फर्ज है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था इसे पूरी तरह बर्बाद कर रही है।

राहुल गांधी के भाषण की मुख्य बातें

घटता शिक्षा बजट: राहुल गांधी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 2014 से पहले जहां देश के कुल बजट का 4.6% हिस्सा शिक्षा पर खर्च होता था, वह अब घटकर केवल 2.6% रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के 7.7 लाख करोड़ रुपये बड़े उद्योगपतियों के हाथों में चले गए।

सवालों से डरता है सिस्टम: राहुल ने कहा कि मौजूदा सिस्टम को सवाल पूछने वाले छात्रों से डर लगता है। छात्र पूछता है कि संवैधानिक संस्थाएं और चुनाव आयोग सही से काम क्यों नहीं कर रहे हैं, इसलिए सिस्टम को छात्रों की जगह सवाल न करने वाले ‘अंधभक्त’ चाहिए।

स्टूडेंट बनाम अंधभक्त का अंतर: उन्होंने कहा कि छात्र जिज्ञासु, निडर, विनम्र और महिलाओं का सम्मान करने वाला होता है, जबकि अंधभक्त नफरत, अहंकार, डरपोकपन और पितृसत्तात्मक सोच से घिरा रहता है।

उद्योगपतियों का कब्जा: कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश के समूचे बिजनेस और संस्थानों पर चुनिंदा उद्योगपतियों का कब्जा करा दिया गया है, जिससे युवाओं के अवसर छीन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button