उत्तर प्रदेश

बाराबंकी के सुबेहा ब्लॉक में मिला दुर्लभ प्रजाति का पक्षी

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। नमामि गंगे परियोजना के तहत गोमती नदी की जैव विविधता का अध्ययन करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की टीम गोमती नदी में सर्वे कर रही है। इस सर्वे में उन्हें पता चला है कि लाल चोंच वाला पक्षी इंडियन स्कीमर यहां काफी संख्या में है। इन्हें दुर्लभ  प्रजाति का पक्षी माना जाता है।

टीम गोमती के उद्गम स्थान मधु माधोटांडा पीलीभीत से लेकर 13 ज़िलों से होकर गुज़रने वाली गोरी नदी की जैव विविधता का सर्वेक्षण कर रही है। टीम लीडर वन्यजीव विशेषज्ञ विपुल मौर्या ने बताया कि बाराबंकी के सुबेहा ब्लॉक में यह दुर्लभ चिड़िया मिली है। इसकी मौजूदगी यह बताती है कि यहाँ का क्षेत्र संरक्षण के लिए होना चाहिए। टीम के सुमित नौटियाल पानी की गुणवत्ता की जाँच कर रहे हैं।

बाराबंकी वन विभाग के अनुज सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में रह रहे हैं लोकल गाँव वालों के साथ में मिलकर इस पक्षी को बचाया जाएगा तथा इस पक्षी की ब्रीडिंग साइट को भी बचाया जाएगा जिससे कि यह पक्षी की संख्या में वृद्धि हो सके।

यह पक्षी उड़ते हुए पानी में तैरती मछलियों का शिकार करता है। यह पानी की सतह पर आई मरी हुई मछलियों के अलावा ऐसी मछलियों का शिकार करता है, जो पानी में गंदगी बढ़ाती हैं। पानी को चीर करता शिकार इंडियन स्कीमर का शिकार का अंदाज अलग है। यह पानी को चीरता हुआ शिकार करता है। पानी को चीरने की कला में माहिर होने के कारण इसे पनचीरा नाम से भी जाना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button