देश

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण अग्निकांड, ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

Lucknow Focus News Desk: ओडिशा के कटक स्थित एस.सी.बी. (SCB) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू (ICU) में लगी भीषण आग के कारण अब तक 10 गंभीर मरीजों की जान जा चुकी है। बचाव कार्य के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ये हादसा सोमवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हुआ। जहां ट्रॉमा केयर विभाग का आईसीयू वार्ड (जहां अति गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था)। प्राथमिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है।

दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कुल 23 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।

हताहतों और मुआवजे की स्थिति

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान हुई, जबकि 3 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव कार्य में जुटे 11 कर्मचारी झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सरकार की प्रतिक्रिया

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायल मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अस्पताल के फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल की उच्च स्तरीय जांच की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों का ‘फायर ऑडिट’ किया जाए।

Also Read: शिक्षा व्यापार नहीं, संस्कार का माध्यम है: एक्सपर्ट पब्लिक स्कूल के नन्हे कलाकारों ने नाटकों के जरिए दिया बड़ा संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button