लखनऊ

नवनिर्वाचित पार्षद का अभिनंदन समारोह संपन्न

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। नेहरू एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लखनऊ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद राजेश सिंह गब्बर का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इनके साथ दीपांजलि का भी एसोसिएशन ने सम्मान किया।

एसोसिएशन ने अभिनंदन समारोह में बताया कि राजेश  जनता से सीधे स्पष्ट संवाद द्वारा जुड़े हैं। स्थानीय समस्याओं का तत्काल समाधान निकालने में माहिर हैं। इसीलिए जनता ने उन्हें छठी बार पार्षद चुन कर रिकॉर्ड बनाया है।

राजेश और दीपांजलि ने सम्मान समारोह में इस जीत का सारा श्रेय स्थानीय नागरिकों को दिया। नेहरू इन्क्लेव की सबसे बड़ी समस्या कालोनी की बाउंड्री वाल न बनाना है, जिसके बारे में राजेश ने कहा कि इस समस्या का निस्तारण शीघ्रताशीघ्र किया जाएगा।

इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य माणिक  सिन्हा, विजय सिंह, मोनी सिंह, केसी गोयल, अमित सेठ, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। वहीं, सम्मानित नागरिकों में प्रेम सिंह , श्रीमती संतोष सिंह, सतेंद्र शर्मा, ऊषा शर्मा, एके राजीव, रतन कपूर, अमित कुमार, रेखा शुक्ला, सरिता शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

यह जानकारी मानवाधिकार एक्शन फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने दी।

 

Related Articles

Back to top button