उत्तर प्रदेश

UP Scholarship 2026: यूपी प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू; 21 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे योग्य छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक (कक्षा 9वीं-10वीं) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11वीं-12वीं व उच्च शिक्षा) स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। जो भी छात्र इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • फॉर्म भरने से पहले छात्र नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों को पहले से ही तैयार रख लें:
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड (यदि छात्र के पास पैन कार्ड नहीं है, तो उसे एक अलग से लेटर लिखकर देना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी स्कूल या वेबसाइट से ली जा सकती है।)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि लागू हो)
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट (Previous Year Marksheet)
  • वर्तमान सत्र की फीस रसीद (Fee Receipt)
  • बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नामांकन संख्या (Enrollment Number)

कोई आवेदन शुल्क नहीं

इस छात्रवृत्ति योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क (Free) है। किसी भी वर्ग (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी या अल्पसंख्यक) के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘प्री मैट्रिक/ पोस्ट मैट्रिक रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां (Details) भरकर अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • इसके बाद लॉगिन करके अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

अंत में, इस प्रिंटआउट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी संलग्न (Attach) करके अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज में समय से जमा कर दें।

Also Read: संसद के दोनों सदनों से ऐतिहासिक ‘वंदे मातरम् बिल’ पारित, अब राष्ट्रगीत के अपमान पर होगी 3 साल तक की जेल

Related Articles

Back to top button