उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2026: यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का विज्ञापन जारी, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्रुप-सी (समूह ‘ग’) स्तर की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, शुल्क भुगतान और फॉर्म में संशोधन (Correction) की पूरी समय-सारिणी (Schedule) घोषित कर दी है। यूपी में भविष्य की मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इस पात्रता परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थी दी गई समय-सीमा के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 1 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 अगस्त 2026
  • आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2026

आवेदन की प्रक्रिया और OTR नियम

UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना OTR (One Time Registration) पूरा करना होगा। यदि पहले से OTR बना है, तो सीधे आवेदन कर सकते हैं।

OTR प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर हमेशा के लिए फ्रीज (अपरिवर्तनीय) हो जाएगा। नए रजिस्ट्रेशन में भी मोबाइल नंबर बदला नहीं जा सकेगा।

OTR के बाद PET-2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

महत्वपूर्ण चेतावनी: एक बार PET-2026 की पंजीकरण संख्या (Registration Number) जारी होने के बाद OTR या मुख्य आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार (ऑनलाइन या ऑफलाइन) संभव नहीं होगा।

PET-2026 से जुड़े दो बड़े और नए नियम

3 साल तक वैध रहेगा स्कोर: आयोग ने इस बार बड़ा बदलाव करते हुए स्पष्ट किया है कि PET में प्राप्त अंक (Normalized Score) आगामी तीन वर्ष तक प्रभावी रहेंगे। यदि किसी भर्ती के समय अभ्यर्थी के पास एक से अधिक वैध PET स्कोर उपलब्ध हैं, तो सर्वाधिक अंकों वाले स्कोरकार्ड के आधार पर ही शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

अनिवार्य आधार सत्यापन: आयोग द्वारा जारी नोट के अनुसार, भविष्य में परीक्षाओं के विभिन्न चरणों (मुख्य परीक्षा, डीवी आदि) के दौरान अभ्यर्थियों का आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) कराया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

क्यों जरूरी है यह परीक्षा?

उत्तर प्रदेश में लागू द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत UPSSSC के अधीन आने वाले विभिन्न विभागों के रिक्त पदों (जैसे- लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, वीडियो आदि) की मुख्य परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग इसी PET स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसलिए ग्रुप-सी स्तर के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य है।

Also Read: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड, रिंग में 5-0 से दी पटखनी, भिवानी में जश्न

Related Articles

Back to top button