उत्तर प्रदेश

यूपी में नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या अब एक कॉल पर होगी हल, नगर विकास विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के शहरी निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब गली-मोहल्ले की साफ-सफाई, जल भराव या ख़राब स्ट्रीट लाइट जैसी नगरीय समस्याओं के लिए किसी स्थानीय नेता या कर्मचारी से जान-पहचान बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक केंद्रीकृत हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

एक नंबर, कई समाधान: 1533

यूपी सरकार के नगर विकास विभाग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा जारी किए गए पोस्ट में यह जानकारी दी गई है। हेल्पलाइन नंबर: 1533 पर नगर सेवाओं से जुड़ी आपकी हर समस्या दर्ज की जा सकती है, जिनमें प्रमुख हैं।

बजबजाती नाली की सफाई, सड़क पर झाड़ू न लगना, और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन। जल भराव, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) का खराब होना। पेयजल व्यवस्था में गड़बड़ी (पाइप लीक), किसी मृत पशु का पड़ा होना, कर भुगतान, या जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी।

सरकार का दावा: त्वरित समाधान

नगर विकास विभाग ने यह दावा किया है कि हेल्पलाइन नंबर 1533 पर सिर्फ एक कॉल करने से नागरिक की परेशानी दर्ज हो जाएगी और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य नगरीय सेवाओं में पारदर्शिता लाना और नागरिकों की सुविधाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराना है।

Related Articles

Back to top button