Ranbir Kapoor की ‘Love And War’ तय समय पर रिलीज़, Yash की ‘Toxic’ से होगा बड़ा क्लैश!

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Love And War’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह मेगा प्रोजेक्ट अब किसी भी देरी के संकेत नहीं दे रही है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म का बजट बढ़ने के चलते रिलीज़ डेट टल सकती है, लेकिन अब सब साफ हो गया है—फिल्म तय समय पर, यानी 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्लैश होगा तय: Ranbir vs Yash
यही वह तारीख है जब साउथ सुपरस्टार Yash की एक्शन थ्रिलर ‘Toxic’ भी रिलीज हो रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारे आमने-सामने होंगे। फैन्स के बीच इस क्लैश को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोनों फिल्मों की रिलीज ईद पर होने जा रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।
भंसाली की फिल्म पर नहीं कोई देरी
Box Office Worldwide की रिपोर्ट के मुताबिक, Love And War की शूटिंग जोरों पर चल रही है और प्रोडक्शन में किसी तरह की रुकावट नहीं है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है, “फिल्म तय समय पर बन रही है और मेकर्स इसे शेड्यूल के मुताबिक ही पूरा कर रहे हैं।”
पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Bhansali Productions को बजट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन नई रिपोर्ट्स ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
रणबीर और यश की दूसरी टक्कर ‘रामायण’ में
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और यश की भिड़ंत यहीं खत्म नहीं होगी। साल 2027 की दिवाली पर नीतेश तिवारी की रामायण रिलीज होगी, जिसमें रणबीर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस पौराणिक फिल्म के पहले भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।




