इस हफ्ते साउथ की तीन बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल, जानिए सिनेमाघरों में क्या देखने को मिलेगा?

Lucknow Focus News Desk: अगर आप साउथ की फिल्मों के फैन हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते बड़े पर्दे पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट का धमाका होने जा रहा है। एक से बढ़कर एक स्टार्स से सजी फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं और इनकी अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं और आपको क्यों नहीं चूकनी चाहिए इनका पहला शो:
-
हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 – तलवार बनाम आत्मा
स्टारकास्ट: पवन कल्याण, बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, जिशु सेनगुप्ता, पूजिता पोन्नदा और दलीप ताहिल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म पहले ही काफी चर्चा में है।
इतिहास, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मेल। पवन कल्याण की दमदार स्क्रीन प्रजेंस और बॉबी देओल का निगेटिव अवतार यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी।
-
महावतार नरसिंह
यह फिल्म अध्यात्म और शक्ति का समागम है, जो एक अलग ही सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। अगर आप आध्यात्मिक कहानियों और पौराणिक किरदारों में रुचि रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है।
-
सर मैडम
स्टारकास्ट: विजय सेतुपति, नित्या मेनन, योगी बाबू, रोशनी हरिप्रियन, दीपा शंकर, मैना नंदिनी, चेम्बन विनोद जोस, आरके सुरेश, काली वेंकट
रिलीज डेट: 25 जुलाई, 2025
यह रोमांटिक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो एक कपल की लव स्टोरी और उनके रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव को बेहद हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज़ में पेश करती है। विजय सेतुपति और नित्या मेनन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिर एक बार देखने को मिलेगी, जिन्हें इससे पहले मलयालम फिल्म 19(1)(a) में साथ देखा जा चुका है।
तो किस फिल्म को देखने का है आपका प्लान?
अगर आप लंबे वक्त से किसी दमदार साउथ फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह हफ्ता आपके लिए खास है। एक्शन हो या रोमांस, ऐतिहासिक गाथा हो या पारिवारिक ड्रामा हर फ्लेवर की फिल्में इस शुक्रवार आपके शहर के थिएटर में होंगी।
Also Read: All Of Us Are Dead Season 2 का प्रोडक्शन शुरू, फिर लौटे जॉम्बी और वही पुराने चेहरे




