हेल्थ एंड वेलनेस

हड्डियों को बनाए लोहे जैसा मजबूत, डाइट में शामिल करें ये 4 शाकाहारी विटामिन D रिच फूड्स

Lucknow Focus News Desk: विटामिन D एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी कमी आज लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है, खासतौर पर वो लोग जो दिनभर घर या ऑफिस में रहते हैं और धूप के संपर्क में नहीं आते। विटामिन D हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। इसकी कमी से रिकेट्स, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

अक्सर लोग मानते हैं कि विटामिन D सिर्फ नॉनवेज फूड से ही मिल सकता है, लेकिन सच्चाई ये है कि कुछ शाकाहारी चीजें भी इस जरूरी पोषक तत्व की कमी को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 शुद्ध शाकाहारी चीजें, जो विटामिन D से भरपूर हैं और हड्डियों को बना सकती हैं लोहे जैसा मजबूत।

विटामिन D की कमी क्यों होती है?

  • सूर्य के संपर्क में कम आना
  • डाइट में विटामिन D युक्त फूड्स की कमी
  • ज्यादा समय AC ऑफिस, घर या कमरे में बिताना
  • शारीरिक गतिविधियों में कमी

दूध – सबसे आसान और प्रभावी स्रोत
दूध न केवल कैल्शियम का बल्कि विटामिन D का भी बेहतरीन स्रोत है। रोजाना कम से कम एक बड़ा कप दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है। इसे सुबह या रात को लेने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं, और हड्डियों की मजबूती बनी रहती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स – स्वाद के साथ सेहत भी
दही: लंच में दही या रायता जरूर लें।

छाछ: पाचन सुधारने के साथ विटामिन D भी मिलेगा।

पनीर: हफ्ते में 1-2 बार कच्चा पनीर या टोफू का सेवन करें।

ये सभी डेयरी उत्पाद विटामिन D, कैल्शियम, B12 और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

मशरूम – धूप से विटामिन D लेने वाला अनोखा फूड
मशरूम एकमात्र ऐसा प्लांट-बेस्ड फूड है जो धूप के संपर्क में आने पर विटामिन D2 बनाता है। हालांकि यह D3 जैसा प्रभावशाली नहीं होता, लेकिन यह शरीर में विटामिन D की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकता है। इसे सलाद, सब्जी या सूप में शामिल करें।

फोर्टीफाइड सोया टोफू – वेजिटेरियन के लिए सुपरफूड

फोर्टिफाइड सोया टोफू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें अतिरिक्त पोषक तत्व (जैसे विटामिन D) मिलाए जाते हैं। यह हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में देता है। टोफू को सब्जी, स्नैक्स या ग्रिल्ड फॉर्म में खाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button