बिजनेस

सोना ₹3364 और चांदी ₹8401 टूटी, निवेशकों के लिए राहत या चिंता? जानें आज का ताजा भाव

Lucknow Focus News Desk: वैश्विक उथल-पुथल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की बढ़ती मजबूती का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 1 अप्रैल के मुकाबले सोने के दाम में ₹3364 और चांदी में ₹8401 की कमी आई है।

आज क्या है सोने का भाव? (प्रति 10 ग्राम)

मंगलवार सुबह जारी रेट्स के अनुसार, सोने की विभिन्न श्रेणियों में गिरावट देखी गई है।

24 कैरेट गोल्ड: आज का रेट ₹1,47,489 रहा, जबकि कल शाम यह ₹1,48,899 था। (कल के मुकाबले ₹1410 की गिरावट)

23 कैरेट गोल्ड: ₹1,46,898 प्रति 10 ग्राम।

22 कैरेट गोल्ड: ₹1,35,100 प्रति 10 ग्राम।

18 कैरेट गोल्ड: ₹1,10,617 प्रति 10 ग्राम।

14 कैरेट गोल्ड: ₹86,281 प्रति 10 ग्राम।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट का सिलसिला जारी है।

ताजा रेट: 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज ₹2,31,435 दर्ज की गई।

गिरावट: सोमवार शाम के मुकाबले (₹2,34,043) चांदी आज ₹2,608 प्रति किलो सस्ती हुई है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल को चांदी ₹2,39,836 के स्तर पर थी, जिसमें अब तक ₹8401 की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों के व्यवहार को बदल दिया है। अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने के बजाय ‘डॉलर’ को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है और सोने पर दबाव बढ़ा है। कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिसका नकारात्मक असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

Also Read: आशा भोसले का ‘सुरों वाला तोहफा’: तब्बू को जन्मदिन पर भेंट किया खास गिटार, भावुक हुईं एक्ट्रेस ने किया ये वादा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button