इन्फोटेनमेन्ट

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर शहनाज गिल का नेक कदम, ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचकर जीता फैंस का दिल

Lucknow Focus News Desk: देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न गुजरात के जामनगर में शुरू हो चुका है। 10 अप्रैल को होने वाले मुख्य समारोह से पहले अंबानी परिवार ने अपनी परंपरा को निभाते हुए समाज सेवा के कार्यों का आगाज किया है। इसी कड़ी में आयोजित एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में मशहूर अभिनेत्री और ‘पंजाब की कैटरीना’ कही जाने वाली शहनाज गिल पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्लड डोनेशन कैंप में शहनाज की सादगी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शहनाज गिल जामनगर में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में शिरकत करती नजर आ रही हैं। शहनाज ने वहां न केवल रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि उन्हें पुरस्कृत भी किया। ग्रीन और रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में शहनाज बेहद आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने वहां मौजूद फैंस से बड़ी ही विनम्रता के साथ मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

देशभर में मंगाया जा रहा है अनंत का जन्मदिन

अनंत अंबानी अपनी समाज सेवा, खासकर पशु कल्याण (वंतारा) के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके चाहने वाले कहीं हवन-पूजन कर रहे हैं, तो कहीं जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। जामनगर में हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी पहुंचना शुरू हो गई हैं।

जामनगर में सितारों का जमावड़ा

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, ओरी और शनाया कपूर जैसे सितारे गुजरात पहुंच चुके हैं। जामनगर एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय और फिल्मी हस्तियों की चमक से गुलजार है।

Also Read: बुनकरों के लिए योगी का ‘वैल्यू चेन’ मॉडल, बोले- आय, सम्मान और स्थायित्व हमारी प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button