अहा ! तिल की पौष्टिकता के क्या कहने?


DECEMBER 13, 2020
तिल खाने के फायदे (BENEFITS OF SESAME)। तिल के सेवन के फायदे (BENEFITS OF SESAME) अनगिनत हैं। तिल के लड्डू, रेवड़ियां, गजक और तिलपट्टी तो आपने खाई ही होगी। सर्दियां आने के साथ इसकी खपत गर्मियों से कई गुना बढ़ जाती है। जाड़े में तिल खाने के अनगिनत फायदे हैं। तिल सामान्यतया दो प्रकार के होते हैं-काला और सफेद।
दोनों ही प्रकार के तिल से गुड़पट्टी, लड्डू, गजक और रेवड़ियां बनती हैं। तिल के साथ गुड़ का सेवन इसकी पौष्टिकता को और अधिक बढ़ा देता है। क्योंकि गुड़ आयरन की खान होता है।
तिल, तिल के तेल और तिल से बने व्यंजनों को खाने के अनेक फायदे हैं। कुछ पर गौर करें-
1-तिल हमारे मानसिक तनाव को कम करता है। मस्तिष्क को ताकत देता है। इसके साथ ही साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2-तिल खाने से दिल की धमनियों को ताकत मिलती है। कोलेस्ट्राल नियंत्रित होता है। इससे दिल से संबंधित रोग पास नहीं आते।
3-यह मेटाबालिज्म की क्रिया को दुरुस्त करता है। इससे कब्ज दूर होता है और हमारी आंतें मजबूत होती हैं।
4-इसमें एमिनो एसिड, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे लवण पाए जाते हैं, जो शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए आवश्यक हैं।
5-तिल में सेसमीन नाम का एंटी-आक्सीडेंट होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
6-तिल एंटी-एजिंग का काम भी करता है। क्योंकि इसके सेवन से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और बुढ़ापा दूर रहता है।
7-तिल के बीज (SESAME SEED) से तिल का तेल (SESAME OIL) बनता है, जिसका उपयोग रिफाइंड आयल बनाने में होता है। ये तेल हमारे लिए स्वास्थवर्धक होता है।




