उत्तर प्रदेश

यूपी की नई वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ नाम कटे, नाम गायब है तो न हों परेशान, ऐसे जुड़वाएं

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ (SIR) का महाअभियान शुक्रवार को संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस ऐतिहासिक शुद्धिकरण अभियान के बाद प्रदेश की वोटर लिस्ट से करीब दो करोड़ विसंगतिपूर्ण नाम हटा दिए गए हैं, जिससे अब मतदाताओं की कुल संख्या 13.39 करोड़ रह गई है।

वोटर लिस्ट का पूरा गणित (आंकड़ों में)

कुल मतदाता: 13,39,84,792 (13.39 करोड़)

पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)

महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)

लिंगानुपात (Gender Ratio): 1000 पुरुषों पर 834 महिलाएं (पिछली बार 824 था)।

नए युवा वोटर: 18-19 आयु वर्ग के 3.33 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े।

सूची में नाम नहीं है? तो अपनाएं ये तरीके

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन पात्र नागरिकों के नाम इस सूची में नहीं हैं, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। नाम जुड़वाने और सुधार की प्रक्रिया निरंतर (Continuous) चलती रहेगी।

नाम कैसे जुड़वाएं: पात्र नागरिक फॉर्म-6 (Form-6) भरकर कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन सुविधा: मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर चेक कर सकते हैं और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन भी कर सकते हैं।

नाम कटवाना: यदि किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम सूची में है, तो उसे हटाने के लिए फॉर्म-7 (Form-7) का उपयोग किया जा सकता है।

गलत तरीके से नाम कटा तो ‘अपील’ का अधिकार

यदि आपको लगता है कि आपका नाम जानबूझकर काटा गया है, तो आप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 के तहत अपील कर सकते हैं।

पहली अपील: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के निर्णय के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास आज से 15 दिनों के भीतर।

दूसरी अपील: DM के निर्णय से असंतुष्ट होने पर 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के समक्ष।

Also Read: नीतीश कुमार की ‘संसदीय पारी’ का आगाज: राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ी हलचल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button