इन्फोटेनमेन्ट

IPL 2025 में आएगा ‘हेरा फेरी 3’ का बड़ा सरप्राइज, अक्षय-सुनील ने दिए दो जबरदस्त अपडेट

बॉलीवुड की सबसे चहेती कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। जहां फैंस लंबे समय से हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब फिल्म से जुड़े दो शानदार अपडेट सामने आए हैं। ये जानकारी खुद फिल्म के मुख्य कलाकार सुनील शेट्टी ने साझा की है।

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी वीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 16 मई 2025 को रिलीज हो रही है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने हेरा फेरी 3 को लेकर दो बड़े खुलासे किए।

तैयार है टीज़र, IPL 2025 में होगा धमाका!

सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और टीज़र की शूटिंग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि IPL 2025 के दौरान फिल्म का टीज़र रिलीज किया जाएगा। यानी दर्शकों को क्रिकेट के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त डोज मिलने वाला है।

अक्षय, सुनील और परेश की वापसी

तीनों लोकप्रिय किरदार राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) इस बार भी एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन, जो पहले भाग के लिए भी सराहे गए थे।शूटिंग के पहले दिन का अनुभव साझा करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “हम तीनों जब एक साथ होते हैं, तो सेट पर मस्ती का माहौल बन जाता है। प्रियदर्शन सर को कई बार कहना पड़ता है कि जो भी करना है, शॉट देने के बाद करना।”

इन अपडेट्स से यह साफ हो गया है कि हेरा फेरी 3 अब पूरी रफ्तार में बन रही है और जल्द ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर सकते हैं। बता दें कि हेरा फेरी का पहला भाग साल 2000 में आया था, जिसने दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर दिया था। इसके बाद 2006 में फिर हेरा फेरी रिलीज हुई। अब लगभग दो दशकों बाद तीसरे भाग की वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button