हेल्थ एंड वेलनेस

Health Tips: आईलिड, कोहनी और हथेलियों पर पीले धब्बे ‘हाई कोलेस्ट्रॉल’ की ओर करते हैं इशारा

Lucknow Focus News Desk: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का बढ़ना दिल की सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। हालांकि, शुरुआत में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन त्वचा में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों के जरिए इसका समय रहते पता लगाया जा सकता है।

त्वचा पर दिखने वाले प्रमुख लक्षण

आंखों की पलकों (Eyelids) पर धब्बे: पलकों के आसपास पीले रंग के हल्के और सॉफ्ट पैचेस का उभरना जैंथेलस्मा (Xanthelasma) कहलाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे मुख्य और शुरुआती संकेत है।

होंठों पर जमाव: यदि होंठों की सतह पर पीले रंग का जमाव दिखने लगे, तो इसे मेडिकल भाषा में जैंथोमा (Xanthoma) कहा जाता है।

कोहनी और घुटनों पर निशान: होंठों और आंखों के अलावा यदि कोहनी या घुटनों के आसपास पीले रंग के छोटे-छोटे सख्त (फर्म) स्पॉट्स दिखें, तो यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।

हथेली की लकीरें: हथेलियों की लकीरों और स्किन फोल्ड्स पर पीले रंग के चकत्ते या स्पॉट्स का दिखना शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को दर्शाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, त्वचा पर ऐसे कोई भी बदलाव दिखने पर उन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराकर डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button