हेल्थ एंड वेलनेस

शहद के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाइए मजबूत

आजकल मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे ऐसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है, वे तेजी से सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। अगर आप इस बदलते मौसम में अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके सेवन के कई फायदे हैं। शहद का सेवन हमारे यहां प्राचीन काल से होता आ रहा है। आयुर्वेद में इसकी महत्ता को बहुत अच्छे ढंग से बताया गया है।

-शहद हमारी भीतरी क्षमता को अर्थात हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

-शहद के सेवन से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। इससे हमारे चेहरे पर निखार भी आता है।

-शहद का सेवन अगर नींबू के साथ सुबह-सुबह बासी मुंह गुनगुने पानी में डालकर किया जाए तो यह हमारे शरीर से फालतू चर्बी को गलाकर निकाल देता है।

-शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। ऐसे में इसका सेवन सर्दी-जुकाम में गुनगुने पानी के साथ करना लाभप्रद होता है।

-इसमें अमीनो एसिड और फ्रक्टोज भी होता है, ऐसे में शुगर के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

-शहद के साथ कालीमिर्च का चूर्ण लेने से सर्दी, खांसी और जुकाम में तेजी से आराम मिलता है।

(फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button