नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक, कल सुनाई जाएगी सजा


प्रयागराज। माफिया सरगना अतीक अहमद को यूपी पुलिस सोमवार शाम को प्रयागराज की नैनी जेल में ले आई। उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से लाया गया है, जहां वह बंद था। मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट उसे उमेश पाल अपहरण मामले में सजा सुनाएगी। सजा की घोषणा के समय अतीक अदालत में मौजूद रहेगा। इस हाई प्रोफाइल अपराधी को सकुशल नैनी जेल पहुंचाकर यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली है। अतीक को साबरमती जेल से नैनी जेल तक लाने में करीब साढे 23 घंटे लगे।

अतीक को मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट सजा सुनाएगी, जिसने इस संबंध में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इस हाई प्रोफाइल अपराधी को यूपी लाना बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसे पूरा करने के काम यूपी पुलिस ने किया है। समूचे देश और मीडिया की निगाह इस मामले पर थी और इसके पहले अतीक ने यह आरोप भी लगाया था कि नैनी जेल ले जाए जाते समय यूपी पुलिस उसकी हत्या भी कर सकती है। इसके बाद यह मामला बहुत चर्चा में आ गया था।
(फाइल फोटो-सौजन्य सोशल मीडिया)




