उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना, दोनों श्रेणियों में 13,634 आवेदन व 36.12 करोड़ रुपये की धनराशि दर्ज, गोरखपुर सबसे आगे

Lucknow Focus News Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कार्मिकों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने योजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें यूपी डीबीई (UP DBE) और यूपी डीएसई (UP DSE) श्रेणियों के जिलेवार आवेदनों, संबंधित धनराशि और विशिष्ट सदस्यों के आंकड़ों की पड़ताल की गई।

समीक्षा के दौरान बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी दोनों श्रेणियों में कुल 13,634 आवेदन दर्ज पाए गए। कुल मिलाकर करीब 36.12 करोड़ रुपये की धनराशि से जुड़े आवेदन सामने आए हैं। आवेदनों की संख्या के लिहाज से गोरखपुर दोनों ही श्रेणियों में शीर्ष पर रहा है।

यूपी डीबीई (UP DBE) श्रेणी की स्थिति

कुल आंकड़े: यूपी डीबीई के अंतर्गत प्रदेश में 12,274 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनके सापेक्ष 32,80,79,562 रुपये (लगभग 32.80 करोड़ रुपये) की धनराशि और 7,858 विशिष्ट सदस्य दर्ज हैं।

प्रमुख जिले (आवेदन संख्या): गोरखपुर 529 आवेदनों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद आजमगढ़ (465), जौनपुर (438), लखनऊ (384), प्रयागराज (330), बरेली (314), सीतापुर (304) और वाराणसी (288) का स्थान है।

धनराशि के मामले में आगे: जौनपुर में 1,26,04,917 रुपये, आजमगढ़ में 1,04,69,616 रुपये, गोरखपुर में 90,42,604 रुपये, कानपुर नगर में 87,83,139 रुपये और प्रयागराज में 82,17,643 रुपये की धनराशि दर्ज की गई है।

यूपी डीएसई (UP DSE) श्रेणी की स्थिति

कुल आंकड़े: यूपी डीएसई के अंतर्गत 1,360 आवेदन दर्ज हुए हैं, जिनके सापेक्ष 3,32,15,462 रुपये (लगभग 3.32 करोड़ रुपये) की धनराशि और 734 विशिष्ट सदस्य दर्ज हैं।

प्रमुख जिले (आवेदन संख्या): इस श्रेणी में भी गोरखपुर 118 आवेदनों के साथ शीर्ष पर है। मऊ में 85, कुशीनगर में 71, शाहजहांपुर में 67, आजमगढ़ में 55, प्रयागराज में 51, बरेली में 47 और कानपुर नगर में 45 आवेदन दर्ज किए गए हैं।

धनराशि का विवरण: गोरखपुर में 21,64,934 रुपये, जौनपुर में 20,69,261 रुपये, वाराणसी में 16,99,618 रुपये, प्रयागराज में 16,99,378 रुपये, गाजीपुर में 11,47,727 रुपये और आजमगढ़ में 11,17,804 रुपये दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button