केबीसी में गूंजा ‘भोजपुरी के अमिताभ’ का मशहूर डायलॉग- जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा।

DECEMBER 22, 2020
इंफोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। मंगलवार को मशहूर टीवी शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) Kaun banega Crorepati में भोजपुरी का मशहूर डायलॉग सुनने को मिला। जिन दर्शकों ने यह डायलॉग अमिताभ बच्चन के मुंह से सुना उन्होंने इसको खूब एन्जॉय किया।
दरअसल, उस समय केबीसी (KBC) के hot seat पर कानपुर के एक प्रतिभागी शिवम राजपूत थे। यूपी पॉवर कारपोरेशन में क्लर्क के तौर पर कार्यरत शिवम से अमिताभ ने एक ऑडियो टेप सुनाकर सवाल किया कि यह आवाज किसकी है?
उत्तर के रूप में चार विकल्प दिए गए थे-ए-रविकिशन, बी-पवन सिंह, सी-विनय आनंद, डी-खेसारी लाल यादव।
ऑडियो में आवाज भोजपुरी अभिनेता और सांसद रविकिशन की थी। प्रतिभागी शिवम ने आवाज पहचान ली। उन्होंने सही जवाब के तौर पर विकल्प ‘ए’ को चुना।
इस पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें बताया कि आपका उत्तर सही है। यह आवाज भोजपुरी के मशहूर अभिनेता रविकिशन की है। अमिताभ ने बताया कि रविकिशन गोरखपुर से लोकसभा के सांसद भी हैं। उनका एक भोजपुरी डॉयलॉग बहुत मशहूर है-जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा। (Jindagi Jhand ba fir bhi ghamand Ba)
उल्लेखनीय है कि रविकिशन का यह डायलॉग 2006 में बहुत लोकप्रिय हुआ था जब वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में प्रतिभाग किये थे। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है।
(फ़ोटो-सोशल मीडिया)




