देश

PM मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, ये वजह आई सामने

Lucknow Focus News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित सिक्किम दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है। वे अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिक्किम के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

पीएम मोदी गुरुवार से अगले दो दिनों तक चार राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहने वाले थे। हालांकि, खराब मौसम की वजह से सिक्किम की यात्रा संभव नहीं हो पाई। अब प्रधानमंत्री केवल पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

सिक्किम में प्रधानमंत्री को राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इस मौके पर वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले थे। हालांकि, यात्रा रद्द होने के बावजूद उन्होंने बागडोगरा से ही लोगों को संबोधित किया और कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ गए।

गंगटोक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। लोगों में उत्साह साफ नजर आया और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंजता रहा।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों के लिए यह दिन “बेहद खास” बताया और आने वाले कार्यक्रमों में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button